फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला के ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में गुरप्रीत कौर पुत्री त्रिलोचन सिंह निवासी मेन रोड सुभाषनगर, ज्वालापुर ने बताया था कि उसकी शादी दिसंबर 2017 में देवेंद्र भाटिया पुत्र हरभजन सिंह निवासी सेक्टर-23 मुजशेर, फरीदाबाद (हरियाणा) से हुई थी। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे जबरन मायके छोड़ गए। लेकिन, बिरादरी के लोगों के हस्तक्षेप करने पर उसे ससुराल पक्ष अपने साथ ले जाने पर राजी हुए। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे दो दिन तक भूखे प्यासे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह स्थानीय पुलिस को सूचना देकर वह बंधनमुक्त हुई। बताया कि सितंबर 2018 में छह माह की गर्भवती होने के दौरान उसके मायकेवाले ले आए। दिसंबर में उसने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता ने आरोपी पति, ससुर, सास नरेंद्र कौर, नदद सिमरनजीत कौर और रिश्तेदार मनजीत सिंह भाटिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, सिडकुल थाने में रूबी पत्नी सोनू निवासी गांव ब्रह्मपुरी ने पति सोनू, ससुर सुरेश, सास अनारकली, जेठानी करिश्मा, नंद प्रमिला निवासीगण गांव पंजनहेड़ी कनखल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें