ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
बीस साल बाद एक महिला ने हरिद्वार जेल के बंदीरक्षक राम सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बीस वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात बंदीरक्षक रामसिंह से बरेली यूपी में हुई थी। तब उसके पति की मौत हो चुकी थी और उसका बेटा छोटा था। आरोप है कि बंदीरक्षक राम सिंह ने उस दौरान शादी का झंासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि फिर वह शादी करने से लगातार मुकरता रहा। महिला ने कुछ दिन पहले मामले की शिकायत कोर्ट में की थी। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इस संबंध में बंदीरक्षक राम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।