फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की धोखाधडी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। न्यायालय के आदेश पर रानीपुर पुलिस ने एक ऑटो चालक की शिकायत पर भेल निवासी एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पचास हजार की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऑटो चालक नीटू कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर ने रानीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सेक्टर तीन, बीएचईएल निवासी एक व्यक्ति के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। उसने खुद को भेल का इंजीनियर बताते हुए उसकी ठेकेदारी में हेल्पर में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में एक लाख रुपये देने की बात कही। उसकी बातों में आकर उसने पचास हजार रुपये एडवांस दे दिए और पचास हजार नौकरी मिलने के बाद देने तय हुए लेकिन उसके बाद आरोपी बहाने बनाने लगा। उसे नौकरी नहीं दिलाई गई इस पर उसने अपने पैसे वापस मांगे लेकिन पैसे भी नहीं लौटाए। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार न्यायालय के आदेश पर आटो चालक की तहरीर पर नौकरी दिलाने के नाम पर पचास हजार की धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें