फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर पाई नौकरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर प्राथमिक विद्यालय में नौकरी कर रही शिक्षिका के खिलाफ थाना श्यामपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसआईटी की जांच के दौरान शिक्षिका का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया था। श्यामपुर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम ब्लॉक बहादराबाद की उपखंड शिक्षाधिकारी सुमन अग्रवाल ने श्यामपुर थाने को लिखित में शिकायत देकर बताया कि क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका मनोरमा सुयाल का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षिका ने वर्ष 2014 में नौकरी पाई थी। प्रदेश स्तर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे भर्ती हुए शिक्षिकों के खिलाफ जब एसआईटी ने जांच शुरू की थी तब उस जांच के दायरे में शिक्षिका मनोरमा सुयाल भी आई थी। एसओ श्यामपुर राजीव उनियाल ने बताया कि शिक्षिका मनोरमा सुयाल मूल रूप से रोली ग्वाड़ देवर खडोरा गोपेश्वर चमोली की रहने वाली है और फिलहाल उसका पता जज फार्म हल्द्वानी नैनीताल है। एसओ ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा विभाग को दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें