फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने शारीरिक संबंध से किया इंकार, क्रशर स्वामी ने मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। प्रेमिका के शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर क्रशर स्वामी मनीष चौहान ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी थी। यह खुलासा ज्वालापुर कोतवाली पहुंची प्रेमिका ने पुलिस के समक्ष किया।
पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर क्रशर स्वामी कई वर्ष से उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी क्रशर स्वामी की गिरफ्तारी के लिए तैयारी कर ली है। तीन दिन पहले हरिलोक कालोनी निवासी क्रशर स्वामी मनीष चौहान पुत्र गुरदयाल सिंह चौहान को उसकी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लग गई थी। सिटी अस्पताल में भर्ती रहे क्रशर स्वामी की हालत खतरे से बाहर बताई गई थी, क्योंकि गोली छू कर निकल गई थी। क्रशर स्वामी के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनका बेटा गांव सीतापुर में एक मईयत में गया था, वहां अचानक अपनी ही रिवाल्वर से गोली चल गई थी। पुलिस ने क्रशर स्वामी के लाइसेंस की निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी थी। वहीं शुक्रवार को पूरे प्रकरण में नया मोड़ उस वक्त आ गया जब अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची बीस वर्षीय एक युवती ने पूरी दास्तां सुनाई। बकौल युवती जब वह दसवीं की छात्रा थी, तब मनीष चौहान ने उसे बहला फुसलाकर कर उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। विश्वास दिलाया था कि बालिग होने पर वह उससे शादी कर लेगा। खुलासा किया कि पांच मई को मनीष उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन उसने बिना शादी किए संबंध बनाने से मना कर दिया। तब उसने दबाव बनाने के लिए खुद को गोली मार ली। युवती की मानें तो उसने फिर अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी क्रशर स्वामी के खिलाफ रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


रेंजर है आरोपी का पिता
हरिद्वार। आरोपी क्रशर स्वामी का बुग्गावाला में क्रशर है। उसके पिता गुरदयाल राजाजी पार्क की धौलखंड रेंज में रेंजर के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से गांव तेलपुरा बुग्गावाला का रहने वाला है और गांव में उपप्रधान भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें