फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: करोड़ों की लागत से बना श्मशान घाट भू-कटाव की भेंट चढ़ा

Thu, 09 Jul 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से श्यामपुर ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से बना श्मशान घाट लगातार हो रहे भू-कटाव की चपेट में आ गया है। बारिश से श्मशान घाट का एक बहुत बड़ा हिस्सा ढहकर नदी में समा गया है। पुलिस ने लोगों से घाट के आसपास नहीं जाने की अपील की है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस श्मशान घाट का निर्माण नमामि गंगे योजना के तहत किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और माल गुणवत्ता की मजबूती पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसका खामियाजा अब भुगतना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश और पानी के तेज बहाव ने श्मशान घाट की नींव को खोखला कर दिया, जिससे इसका एक बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। श्यामपुर ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने बताया कि घाट की स्थिति पर कई बार जिलाधिकारी और संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके हैं जिम्मेदार अधिकारी अभी तक मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें