फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: यूओयू के अध्ययन केंद्र में मनाया दीक्षारंभ कार्यक्रम

Wed, 22 Apr 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। उत्तराखंड में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित के साथ की। इस दौरान अध्ययन केंद्र की सहायक समन्वयक डॉ. छवि त्यागी ने कहा कि मुक्त विवि के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्य वक्ता डॉ. बृजेश बनकोटी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा से जीवन में हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल ने किया। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. योगेश योगी, डॉ. साक्षी, शिवानी सहित अन्य शिक्षक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें