फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में मोदी सरकार पर बरसे राकेश टिकैत

सार

उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार भूमाफिया को संरक्षण दे रही है। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, चौधरी सुखरम पाल, जिला सचिव राव मेहताब, मुस्ती मासूम अली मंगलौर, मुकेश तोमर, बलबीर सिंह, अरुण राणा, लखबीदर, हरविद्र सिंह, प्रतिम सिंह, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, गुरुवेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वान पर शनिवार को दिनारपुर में किसान-मजदूर महापंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत केंद्र के साथ प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार भूमाफिया को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि मध्य प्रदेश में मंडियां खत्म कर दी हैं। उत्तराखंड में भी मंडियां खत्म करने की साजिश हो रही है। दस साल पुराने ट्रैक्टर के चलन पर पाबंदी लगाई है। व्यावसायिक बिजली के कनेक्शन के लिए नया कानून बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भूमाफिया को संरक्षण दे रही है। बाहरी लोग आकर सस्ते दाम पर भूमि खरीद रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ठेकेदारी प्रथा शुरू कर दी है। कई विभागों को ठेकेदार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष कमजोर होने से केंद्र सरकार मनमानी पर उतर आई है। दिल्ली की घटना के बाद अब फिर से किसानों को सरकार के खिलाफ एकजुट होना होगा। किसानों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि किसानों को अपनी जमीन बचाकर रखनी होगी।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि हर गांव का अलग-अलग गन्ना तौल सेंटर स्थापित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। किसानों का उत्पीड़न नहीं सहन किया जाएगा। किसानों को अपने हकों के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा। ब्लाक अध्यक्ष गुरुपेज सिंह ढिल्लो ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर हक हकूक की लड़ाई लड़नी होगी। किसान मजदूर महापंचायत की अध्यक्षता प्रीतम सिंह चीमा और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने किया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, चौधरी सुखरम पाल, जिला सचिव राव मेहताब, मुस्ती मासूम अली मंगलौर, मुकेश तोमर, बलबीर सिंह, अरुण राणा, लखबीदर, हरविद्र सिंह, प्रतिम सिंह, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, गुरुवेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
बारिश के बाद भी किसान-मजदूर महापंचायत में हरिद्वार के अलावा उत्तराखंड और यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर से काफी संख्या में किसान शामिल हुए। राकेश टिकैत किसानों की लड़ाई के अलावा हरिद्वार हरकी पैड़ी पर ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा का जिक्र किया। कहा कि हरकी पैड़ी पर ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा था। जिसे फिर से स्थापित करने के लिए सरकार और अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें