हरिद्वार। ऊर्जा निगम ने ज्वालापुर क्षेत्र में अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 35 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर मीटर जब्त कर लिए गए। रविवार को एसडीओ अर्चना के नेतृत्व में कैथवाड़ा, कोटरावान, मैदानियान आदि इलाकों में अभियान चलाया गया। अवर अभियंता मुकेश रवि ने बताया कि 20 हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब अभियान तेज करते हुए मीटर जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। लगातार कार्रवाई की जाएगी।