पथरी। टांडा भागमल में ऊर्जा निगम की टीम ने बिल बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर 17 घरेलू बिजली के कनेक्शन काट दिए। बिजली के मीटर उतार लिए हैं। इस दौरान ग्रामीणों की ऊर्जा निगम की टीम के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई। टीम को पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर बिल का करीब बीस लाख रुपए बकाया था। इस दौरान टीम ने बिल बकायादारों से मौके पर डेढ़ लाख रुपये वसूल किए। जेई राधेश्याम का कहना है कि पचास हजार रुपए से अधिक के बकायेदारों पर सख्ती बरती जा रही है।