फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 11 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, मीटर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। नसीरपुर कलां में ऊर्जा निगम की टीम ने 11 बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काटकर मीटर उतारकर कब्जे में ले लिए। इन उपभोक्ताओं पर करीब 13 लाख का बकाया था। अवर अभियंता राधेश्याम ने बताया कि सोमवार को बादशाहपुर में ऊर्जा निगम की ओर से आयोजित शिविर में बिल उपभोक्ताओं से 90 हजार वसूले गए हैं। एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि 50 हजार से अधिक के बकायेदारों पर सख्ती बरती जा रही है। बार-बार बकाया जमा करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग जमा नहीं कर रहे हैं। इसलिए बकायेदारों के कनेक्शन काटकर मीटर उतारने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें