हरिद्वार। यूथ कांग्रेस ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इसके लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में दिया। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार के संरक्षण में भाजपा नेताओं की ओर से सरकारी संपत्तियों को कब्जाने के लिए दिनदहाड़े गोलियां चलाई जा रही हैं। इतना ही नहीं चोरी, डकैती और हत्या जैसी घटनाओं ने जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में वृद्धि हुई है।
इस मौके पर सोम त्यागी, मनोज सैनी, विशाल प्रधान, रवीश भटीजा, विकास चंद्रा, गौरव चौहान, ऋषभ वशिष्ठ, रोशन लाल, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।