फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रोह नदी का रूख मोड़ने की जिलाधिकारी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी हरिद्वार को शिकायती पत्र देकर रोह नदी का रुख मोड़े जाने की शिकायत की है। जिस पर जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में बताया गया है कि पतंजलि योगपीठ से सहदेवपुर तक जाने वाली सड़क पर पथनी रोह नदी का पानी आता है। जिसको कुछ असामाजिक तत्वों व प्रॉपर्टी डीलरों ने बांध लगाकर पानी की दिशा को मोड़ दिया है। इससे नदी का सारा पानी ग्राम अतमलपुर बॉगला, रोहालकी किशनपुर, अहमदपुर, शांतरशाह की हजारों बीघा खेती की जमीन को बर्बाद कर रहा है। पानी की राह में एक स्कूल भी पड़ रहा है। जिससे बच्चों की जान को भी खतरा पैदा हो गया है।शिकायत करने वालों में बहादराबाद के प्रधान नीरज चौहान, रोहालकी किशनपुर प्रधान विकास चौहान, सुल्तानपुर मजरी के प्रधान मोहित चौहान, वरिष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह चौहान, मंगल सिंह, नवीन कुमार, गौरव चौहान, नवीन कुमार आदि जनप्रतिनिधि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें