फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत : अधिकांश अधिकारियों ने बंद कर दिए वाट्सएप के ब्लू टिक

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIवाट्सएप पर भेजा गए मैसेज पर कार्रवाई तो दूर अधिकारियों ने उसे पढ़ लिया या नहीं यह जानने का भी अधिकारी शिकायतकर्ता नहीं रह गया है। हालत यह है कि अधिकारी ने शिकायकतकर्ता की ओर से भेजे गए मैसेज को देख लिया इसकी भी जानकारी नहीं हो पा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता मोनिक धवन ने इस संदर्भ में बयान जारी कर प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठाया है।
I
Iधवन ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की सरकार शिकायतों का संज्ञान नहीं ले रही है। इसी तरह इस सरकार के नौकरशाह भी मनमाने रवैये अपना रहे हैं। उनका आरोप है कि कई अधिकारी तो ऐसे हैं जिनसे जुड़े विभागों को यदि फोनकाल किया जाता है तो वह उठता नहीं है। यदि वाट्सएप आदि पर मैसेज भेजा जाए तो उन्होंने वाट्सएप में सेटिंग कर रखी है। इसमें भेजा गया मैसेज पढ़ा गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iमोनिक धवन का कहना है कि भेजे गए मैसेज को पढ़ने के बाद नीले रंग का डबल टिक बनता है, लेकिन अधिकांश अधिकारियों ने इस सेटिंग को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल्द ही मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी और अधिकारियों को भेजे गए मैसेज को रीड न करने का प्रमाण भी दिया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें