हरिद्वार। आईसीआर की प्रक्रिया में जिन लोगों को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस प्राप्त हुए हैं, उनका मार्गदर्शन करने के लिए कांग्रेस ने कमेटी गठित करते हुए दस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। उनसे लोगों के वोट जुड़वाने की अपील की गई है। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग की ओर से बनाई गई कमेटी में ऋषभ वशिष्ठ, सुमित त्यागी, नौमान अंसारी, विवेक भूषण विक्की, हिमांशु राजपूत, उज्ज्वल वालिया, आशीष पंवार, अमित अवस्थी, अरुण चौहान और पुनीत कुमार को नियुक्त किया गया है। इन्हें निर्देशित किया गया है कि वह आईसीआर प्रक्रिया में नाम काटने के नोटिस मिलने वाले मतदाताओं की मदद करें, ताकि उनके वोट मतदाता सूची में शामिल हो सकें।