हरिद्वार। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह 21 से 24 सितंबर 2026 तक हरिद्वार जनपद का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे सफाई कर्मचारियों से संबंधित व्यवस्थाओं, कल्याणकारी योजनाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम में रुड़की, भगवानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार, लिब्बरहेड़ी और इकबालपुर की मंडी समितियों व चीनी मिलों में बैठकें आयोजित होंगी। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैठकों में सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध ईएसआईसी, ईपीएफ, यूएएन, वेतन भुगतान और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति जांची जाएगी। महिला कर्मचारियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा शिविरों की भी समीक्षा होगी। इसके साथ ही, आउटसोर्स एजेंसियों की ओर से कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं और अभिलेखों का भी निरीक्षण किया जाएगा। संवाद