फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नारसन बॉर्डर पर लगाई गईं रंगीन लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नारसन बॉर्डर प्रवेश द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग तक आकर्षक रंगीन एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। इससे पूरा मार्ग भव्य और आकर्षक दिख रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख कांवड़ मार्गों और सभी पार्किंग स्थलों पर समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शिविर क्षेत्रों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई गई है। यह व्यवस्था रात्रिकालीन आवागमन के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए की गई है। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें