फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सीएम धामी का कार्यकाल ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण निर्णयों वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIउत्तराखंड की धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रानीपुर विधानसभा के नवोदय नगर सामुदायिक केंद्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्चुअल संबोधन को लोगों ने सुना। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज का दिन जहां सरकार के सफलतम तीन साल की उपलब्धियां को याद करने का दिन है। वहीं आज ही के दिन सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण निर्णयों वाला है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, मुनीष पाल, लव शर्मा, अरुण चौहान, कैलाश भंडारी, वरुण वशिष्ठ, विपिन शर्मा, मनोज पारलिया, सुबे सिंह, पंकज बागड़ी, देवेश वर्मा, मनदीप सिंह, अभिषेक शेखर, प्रताप पाल, सपना पंडित, ऋतु ठाकुर, प्रदीप चंदेल, पवन सैनी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें