फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं के छात्र की मौत

Thu, 15 Jan 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, प्रथम दृष्टया में आत्महत्या बताई जा रही वजह
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 11वीं के छात्र की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इकलौते बेटे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक किशोर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। फंदे पर लटके शव को नीचे उतरवाया गया। परिजनों से घटना की जानकारी ली गई। पुलिस की जांच में पता चला कि 17 वर्षीय किशोर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बुधवार की रात किशोर खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। रात तीन बजे तक किसी से फोन पर बात कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह मां ने कमरे में पहुंचकर देखा तो बेटे को फंदे पर लटका पाया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें