हरिद्वार। जनपद का जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी को बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। शासन की ओर से स्थायी डीएसओ नहीं आने तक सिटी मजिस्ट्रेट को यह जिम्मेदारी दी गई है, ताकि व्यवस्था के तौर पर जनपद की खाद्य आपूर्ति की व्यवस्थाएं चलती रहें। हालांकि, जल्द शासन की ओर से स्थायी डीएसओ मिलने की भी जल्द उम्मीद की जा रही है।