फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सीआईएसएफ के इमरोज खान ने फिनलैंड में जीता कांस्य पदक

Thu, 26 Nov 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की हरिद्वार इकाई में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) इमरोज खान ने फिनलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। हरिद्वार लौटने पर सीआईएसएफ यूनिट भेल की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। यूनिट के कमांडेंट दीपक बडोला ने इमरोज खान को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इमरोज खान ने कहा कि यह पदक उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का प्रयास करने का संकल्प लिया। उनकी उपलब्धि से पूरी सीआईएसएफ इकाई में खुशी का माहौल है। इस मौके पर सायक कमांडेंट शैलेंद्र सिंह धाकड़, कोच एएसआई मीना, कोच एसआई जागृति इंस्पेक्टर मोना नेगी, एसआई क्लर्क हरविंदर सिंह, एएसआई सत्यपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें