फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया बच्चों को जागरूक

Wed, 08 Apr 2026 08:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-1 हरिद्वार और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खड़खड़ी हरिद्वार में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। लाडली फाउंडेशन की ओर से अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से प्रोजेक्ट सहेली के तहत हुए कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए स्लोगन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, पोषण पर ध्यान देने और स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य परमपाल सिंह व सरिता सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं। कार्यक्रम का संचालन लाडली फाउंडेशन की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हरिद्वार ऋचा थपलियाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें