फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: दुष्कर्म का आरोपी निकला बच्चा चोर, दिल्ली-गाजियाबाद से बच्चे चोरी कर देहरादून और बदायूं में बेचे

Thu, 17 Nov 2022 11:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार 21 अगस्त को लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के खुलासे में जुटी पुलिस ने लक्सर रेलवे स्टेशन से मोहम्मद मुस्ताक कादरी निवासी सिरसौल पट्टी सीताराम बदायूं को पकडा।
विज्ञापन
मोहम्मद मुस्ताक कादरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पूछताछ में मानव तस्कर निकला। उसने दिल्ली व गाजियाबाद से दो बच्चे चुराए और देहरादून व बदायूं में बेचे थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों बच्चे बरामद किए। एक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया जबकि दूसरे को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश करने के बाद शिशु निकेतन भेजा जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह के अनुसार 21 अगस्त को लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के खुलासे में जुटी पुलिस ने लक्सर रेलवे स्टेशन से मोहम्मद मुस्ताक कादरी निवासी सिरसौल पट्टी सीताराम बदायूं को पकडा। पूछताछ में उसने नाबालिग से दुष्कर्म स्वीकारा।

उसके पास चाइल्ड लाइन और प्रयास अनाथाल्य दिल्ली के दस्तावेज मिले। इस पर सख्ती बरती गई तो उसने बताया कि उसने एक साल के बच्चे को दिल्ली बस अड्डे और दूसरे डेढ़ साल के बच्चे को गाजियाबाद से चुराकर एक को देहरादून और दूसरे को बदायूं में बेच दिया। दिल्ली से बच्चा चोरी करने के मामले में कश्मीरी गेट थाने में मुकदमा दर्ज है। वहीं गाजियाबाद से चुराए गए बच्चे के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें