फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सीडीओ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्राईवेट एआई किए सम्मानित

Mon, 08 Jun 2026 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा, भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से पशुधन की नस्ल सुधार व उत्पादकता में होगी वृद्धि
विज्ञापन

हरिद्वार। जिला सभागार में पशुपालन विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जनपद में कृत्रिम गर्भाधान (एआई) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्राईवेट एआई (कृत्रिम गर्भाधान) कार्यकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्डके मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. आरएस नेगी ने बताया कि जनपद में पशुओं की नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक को व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से उच्च नस्ल एवं अधिक उत्पादकता वाले पशुओं का संवर्धन संभव होगा। इससे पशुपालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन की गुणवत्ता सुधारने में प्राईवेट एआई कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई तकनीक एवं स्वीकृत बजट के समन्वय से हरिद्वार जनपद पशुपालन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें