हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर चालान किए। सोमवार की शाम एसएसआई हर्ष अरोड़ा ने टीम के साथ आर्य नगर चौक से शंकर आश्रम चौक तक सड़क किनारे दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और यातायात बाधित करने वाले बेतरतीब वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। तहसील के आसपास सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया और दुकानों के बाहर रखा सामान भी हटवाया। चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण या यातायात बाधित करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद