समान नागरिकता संहिता विधेयक पारित होने पर धर्मनगरी में जश्न मनाया गया। एसएमजेएन काॅलेज में यूसीसी पर समूह परिचर्चा की गई। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि वास्तव में समान नागरिकता संहिता प्रदेश को भविष्योन्मुखी बनाने के लिए सकारात्मक कदम है।
इस मौके पर डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, विनय थपलियाल, डाॅ. प्रदीप त्यागी, प्रियांशी कुकरेजा, साक्षी राणा, तनुज बहुगुणा, तनीषा, रिया कश्यप, भावेश पंवार, जय शर्मा, डाॅ. अनुरिषा मौजूद रहे। वहीं, भाजपा शिवालिक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर राजीव शर्मा, कैलाश भंडारी, संदीप राठी, राजीव गुप्ता, रितु ठाकुर, रंजीता मौजूद रहे। वहीं, राज्य आंदोलनकारियों ने भी आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेश गौड़, भीमसेन रावत, रामदेव मौर्य, सूर्यकांत भट्ट, राजेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने भी सरकार और मुख्यमंत्री को बधाई दी।