हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती मनाई गई। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दौरान हवन पूजन भी किया गया। पंडित आनंद बल्लभ जोशी और उनके सहयोगियों ने हवन संपन्न कराया। केंद्र के अध्यक्ष पदम प्रकाश, ओम प्रकाश चौहान, सचिव सुखबीर सिंह, कुलदीप सिंह, अरुण शर्मा, विभोर चौधरी, कमलप्रीत कौर व सोनम विश्नोई ने विशेष रूप से हवन में समिधा डाली। कार्यक्रम में कंप्यूटर साक्षरता केंद्र व नारायण शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने स्मृति में गीत प्रस्तुत किए।