फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे के धन की कराई जाए सीबीआई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों ने नमामि गंगे योजना के नाम पर केंद्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष भेजे जाने वाले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। इस मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार आशीष घिल्डियाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। शनिवार को सभा में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे योजना के नाम पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये आवंटित करती है, लेकिन उसका उपयोग धरातल पर न होकर उस पैसे की बंदरबांट कर ली जाती है। जिन स्थानों से गंगा निकलती हैं उन स्थानों से ऋषिकेश तक सीवरेज पंपिंग सिस्टम न होने के कारण क्षेत्र का शिविर गंगा में सीधा डाला जाता है। राज्य आंदोलनकारियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि अब तक जितना भी पैसा केंद्र सरकार के द्वारा उत्तराखंड सरकार के पास भेजा गया है और नमामि गंगे के नाम पर उसका दुरुपयोग किया गया है उसके दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जाने चाहिए। कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में कांग्रेस सेवादल बड़ा आंदोलन करेगा। दस दौरान समिति की अचिह्नित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश जैन, रामदेव मौर्य, दिनेश धीमान, लोकनाथ, राजेश गुप्ता, हेमराज सैनी, महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष सावित्री नेगी, हेमा सरिता पुरोहित मोहर सिंह राणा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें