फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एक लाख की साइबर ठगी में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। साइबर ठगों ने भूपतवाला निवासी एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हुए उसके एक लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल से आई शिकायत के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीली कोठी, खड़खड़ी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। छह नवंबर को खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें