धनौरी। जसवावाला गांव में युवक पर तमंचे से फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जसवावाला निवासी झुम्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की देर रात उसके पुत्र सचिन पर तीन युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों को आता देख तीनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सूरज उर्फ बिल्ला निवासी कोटा मुरादनगर, हरिओम निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला और सागर निवासी दौलतपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद