हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। माणिक राज चौहान निवासी बहादराबाद ने शिकायत देकर बताया कि 13 जुलाई को उसके पिता राजेश कुमार मोटरसाइकिल पर चिडड़ियापुर की तरफ जा रहे थे। चिड़ियापुर डिपो के पास पहुंचते ही हाईवे पर गलत दिशा से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी और मौके से कार चालक फरार हो गया था। गंभीर चोट लगने से उपचार के लिए उन्हें मुजफ्फरनगर ले गया था। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद