फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो कांवड़ियों की मौत के मामले में एनएचएआई पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। शांतरशाह चौकी क्षेत्र में बढ़ेड़ी राजपुतान के पास निर्माणाधीन हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे लोहे के गार्डर गिरने से हुई दो कांवड़ यात्रियों की मौत के मामले में पुलिस ने एनएचएआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतकों के परिजनों ने हादसे के लिए निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कृष्ण निवासी सकुरपुर, मोदीनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद और अक्षित निवासी जलालाबाद थाना मुरादनगर गाजियाबाद हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर लौट रहे थे। एक अगस्त को दोनों बहादराबाद क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास फ्लाईओवर के नीचे आराम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान निर्माणाधीन हाईवे पर रखे भारी लोहे के गार्डर अचानक उनके ऊपर गिर पड़े जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक कृष्ण के पिता मटरू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि एनएचएआई ने निर्माणाधीन हाईवे पर भारी लोहे के गार्डर असुरक्षित ढंग से बीच रास्ते में रख छोड़े थे। इसी घोर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और दोनों युवकों की जान चली गई। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें