बहादराबाद। थाना क्षेत्र में ग्राम कमालपुर सैनी से ट्रांसफार्मर चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जेई की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अवर अभियंता शिवानी शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम कमालपुर सैनी के मुख्य गेट के पास विद्युत ट्रांसरार्मर रखा हुआ है। शनिवार रात ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया। एसओ नरेश राठौड ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।