फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मां-बेटे पर हमला करने में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मां और बेटे पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुभाषगढ़ निवासी रिम्पी शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के राजकुमार उर्फ प्रिंस और उसका भाई लक्की उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। रिम्पी शर्मा का आरोप है कि एक दिसंबर को रात आठ बजे नशे में दोनों भाई उसके घर में घुसे और उसकी मां पुष्पेन्द्र शर्मा व भाई सुनील शर्मा को गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने रॉड से उसकी 70 वर्षीय मां व भाई पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें