फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई कार के मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस को अंडरपास से निकलवाने के बाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यूपी रोडवेज के अफसरों ने देर शाम ही हरिद्वार पहुंचकर दस्तावेज पुलिस को दिखाए।
विज्ञापन


रविवार शाम हरिद्वार से करीब 35-40 यात्रियों को लेकर मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस देहरादून जा रही थी। बस चालक ने दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पास पहुंचते ही नियंत्रण खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए पार्किंग के एंट्री गेट पर अंडरपास में पलटकर गिर गई थी। इसमें 34 यात्रियों को चोटें आई थी। छह को अधिक चोटें थी, जिसमें एक महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। बस की चपेट में आने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर में मुकेश कुमार मुंडे पुत्र जगदीश प्रसाद मुंडे निवासी शांति मोहल्ला स्ट्रीट गांधी नगर दिल्ली ने बताया कि वह रविवार की शाम पार्किंग में अपनी कार खड़ी करने जा रहे थे। तभी मुरादाबाद डिपो की बस उनकी कार पर आकर गिर गई, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि वह उसमें बच गए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें