फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया की सराय शाखा में दैनिक मजदूरी पर कार्य करने वाले कर्मचारी के द्वारा फर्जी रसीद से पैसे जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, बैंक आफ इंडिया की सराय शाखा प्रबंधक अरविंद चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जगधान लोहारी चकराता देहरादून निवासी अर्जुन सिंह बैंक में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत था। वह बैंक में साफ-सफाई और अन्य कार्य करता था। दादी का देहांत होने की बात कहकर वह लंबे समय से बैंक में नहीं आ रहा था।
आरोप है कि बैंक में मेहरुनिशा और जमशीदा ने पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है कि 27 जनवरी को मेहरुनिशा ने 33500 रुपये और जमशीदा ने 50 हजार रुपये अर्जुन सिंह को खाते में जमा कराने के लिए दिए थे। जिसकी रसीद दोनों को दे दी गई थी, लेकिन पैसे दोनों के ही खातों में जमा नहीं हुए। आरोप है कि फर्जी जमा पर्ची फर्जी तैयार की गई। जमा पर्चियों का दूसरा भाग (बैंक वाउचर प्रति) बैंक में समायोजित नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें