फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आश्रम पर कब्जा और लूटपाट के 34 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभूपतवाला क्षेत्र के सत्संग आश्रम का मामला, नौ को किया नामजद
विज्ञापन

I
Iउत्तरी हरिद्वार के एक आश्रम में घुसकर कब्जे का प्रयास करने और जेवरात, नकदी लूट लेने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद और 25 अज्ञात कुल 34 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
I
I
Iपुलिस के मुताबिक 18 जनवरी को भूपतवाला सप्तसरोवर मार्ग स्थित सत्संग आश्रम में रहने वाले महंत प्रमोद शास्त्री अपने शिष्य के साथ बिजली का बिल जमा करने के लिए गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाला एक परिवार काफी संख्या में लोगों को लेकर अपने साथ आश्रम में घुस आया था। महंत प्रमोद की पत्नी राधा तिवारी, बेटी पावनी, वैदेही को पीटते हुए आश्रम परिसर से घसीटकर बाहर निकाल दिया था। उस समय पुलिस चौकी में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि रात में परिवार जब आश्रम पहुंचा तो सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर क्षतिग्रस्त थी। प्रमोद की मां, पत्नी के अलावा मूर्ति से जेवरात और बैग में रखी लाखों रुपये की नकदी व आश्रम के दस्तावेज गायब मिले थे। दस्तावेज आश्रम पर कब्जा करने में इस्तेमाल करने का आरोप था। इस पूरे प्रकरण में एक भाजपा पार्षद की भी भूमिका बताई गई थी। पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई दिन से पुलिस के चक्कर काट रहा था। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पार्षदों ने भी पीड़िति परिवार से मुलाकात कर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

I
I
I
Iशुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी राकेश यादव, उसकी पत्नी विद्या, पुत्र शिवम यादव, दिव्यम, पुत्रवधू विद्या और बबलू, अतुल, प्रदीप उर्फ कल्लन, सोनिया और करीब 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें