फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मंगलौर में उपचुनाव दस जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। उपचुनाव में 119930 मतदाता प्रतिभाग करेंगे। आचार संहिता लगते ही विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बोर्ड, होर्डिंग्स, बैनर उतारने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। राजनीतिक दलों से वार्ता और उन्हें चुनाव से जुड़ी जानकारी दी गई। उनके सुझाव भी लिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवम पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है। बताया कि दिवंगत विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के वजह से रिक्त सीट पर मतदान होना है। कहा कि 14 जून से 21 जून तक नामांकन किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून, नाम वापसी 26 जून को होगी। दस जुलाई को मतदान होगा।
13 जुलाई को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
कहा कि मंगलौर उप के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होते ही तत्काल प्रभाव से संपूर्ण मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अरूणेश पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, राजीव गर्ग, बीएसपी तुलसी राम मौर्य, धर्मराज, अनिल चौधरी, सुरेश राठौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये है मतदान केंद्र और मतदाताओं की स्थिति
- मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदेय स्थल 132 और मतदान केंद्र 64 हैं। कुल मतदाता की संख्या 119930 है। जिसमें से पुरुष मतदाता 63287 व महिला मतदाता 56616 और तृतीय लिंग 26 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 255 है। जिसमें पुरुष मतदाता 243, 12 महिला और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 992 है। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 933 है।


ये रहा मतदान का प्रतिशत
- 2022 में मंगलौर विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत 75.75 रहा था। जिसमें पुरुष 77.57 व महिला 73.74 और तृतीय लिंग का मतदान प्रतिशत 14.29 रिकॉर्ड किया गया था। बीते लोक सभा चुनाव में पुरूष 67.45 व महिला 60.36 और तृतीय लिंग का मतदान 30.77 रहा। कुल मतदान प्रतिशत 64.09 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें