फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मणिपुर घटना के विरोध में बुक्सा जनजाति ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मणिपुर में आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति के बैनर तले महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। समिति ने सरकार को बर्खास्त करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। रविवार शाम को लालढांग, रसूलपुर, नयागांव, मोल्हापुरी, जसपुर, चमरिया, ढडियावाला गावों की बुक्सा आदिवासी महिलाओं नया गांव तिराहे पर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च लालढांग बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां महिलाओं ने मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। महिलाओं ने केंद्र सरकार से आदिवासी समाज पर अत्याचार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बबली देवी, संगीता देवी, जीवंती देवी, चेतन देवी, कविता देवी, शांति देवी, सोनी देवी, कशिश तान्या, संतोष देवी, हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति के अध्यक्ष महानंद सिंह अनिल सिंह, राजवीर सिंह, सुरेश सिंह, चंद्र मोहन सिंह, पुनीत, गुलाब सिंह, कमल सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें