लालढांग। लालढांग से कटेबढ़ मार्ग पर मार्ग के दोनों ओर हो रही झाड़ियों से ग्रामीणों को गुलदार का खतरा बना हुआ है। मोल्हापुरी, कटेबढ़ में आजकल गुलदार की आवाजाही ज्यादा होने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते मॉर्निंग वॉक पर जाने वालो को मार्ग के दोनों ओर झाड़ियां होने से खतरा बना रहता है। मार्ग में अंधेरा होने की वजह से सुबह जल्दी जाने वालों को डर रहता है कि कहीं सड़क के किनारे गुलदार झाड़ियों में छिपा न बैठा हो। कभी मौका देखकर आने जाने वालों पर गुलदार हमला न कर दे। वहीं छोटे-छोटे बच्चे का भी मार्ग से स्कूल में आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने मार्ग के दोनों ओर की झाड़ियों को कटवाने की मांग की है। मामले की जानकारी ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने लोनिवि के अवर अभियंता अरविंद जोशी को देते हुए बताया मार्ग के दोनों ओर हो रही झाड़ियों को कटवाकर साफ किया जाए। अवर अभियंता ने जल्दी ही मार्ग में हो रही झाड़ियों को साफ कराने का आश्वासन दिया है।