फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बसपा ने निरस्त की विधानसभाओं की कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव के बाद हटाए गए जिलाध्यक्ष के बाद बसपा ने विधानसभाओं की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। निरस्तीकरण के आदेश नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने जारी किए हैं। बता दें कि निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन पर जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी को पार्टी हाईकमान ने हटा दिया था। उनकी जगह नन्हेड़ा अनंतपुर गांव के बसपा कार्यकर्ता आदेश कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को बसपा के जिलाध्यक्ष आदेश ने जिले की समस्त 11 विधानसभाओं के कार्यकारिणी निरस्त कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें