- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने भाई, भाभी और भतीजे पर स्कूटी हड़पने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, रोहित तिवारी निवासी शिवनगर रानी गली, भूपतवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 फरवरी को उनके भाई आशीष तिवारी और भाभी श्वेता तिवारी उनके घर आए थे। उन्होंने ज्वालापुर बाजार जाने के लिए उनकी स्कूटी मांगी थी व उन्होंने अपनी स्कूटी दे दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने स्कूटी अपने कब्जे में रख ली व मांगने पर भी वापस नहीं की। आरोप है कि 20 फरवरी को श्वेता तिवारी ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी। एक जून को वह अपने भूपतवाला स्थित मकान पर पहुंचे व आशीष तिवारी, उनकी पत्नी श्वेता और पुत्र ऋतिक से उन्होंने अपनी स्कूटी वापस मांगी। इस पर तीनों ने गाली-गलौज कर कर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।