फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा से कहासुनी होने पर साला गंगनहर में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में जीजा से कहासुनी होने पर साले ने गंगनहर में छलांग लगा दी। जल पुलिस के सर्च अभियान के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक मोनू निवासी टंकी नंबर छह की साथ में रहने वाले अपने जीजा ब्रजेश से मंगलवार की देर रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। नाराज होकर घर से निकले मोनू ने गंगनहर में छलांग लगा दी। रात में ही भाई सोनू की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। जल पुलिस की मदद से गंगनहर में मोनू को काफी देर तक तलाश की गई। जल पुलिस का सर्च अभियान बुधवार को भी जारी रहा। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सर्च आपरेशन के बाद भी मोनू का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें