फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगनहर नहाते हुए बहा बालक, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक बच्चा अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाते हुए तेज बहाव में बहने लगा। इसी बीच लोगों ने उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घाट के पास लगे कैमरे चेक किए तो उसे बचाते हुए कुछ लोग दिखे। सोमवार को जटवाड़ा पुल के पास कुछ बालक नहाने के लिए घाट पर पहुंचे थे। एक बालक नहाते हुए आगे तक तैरकर चला गया लेकिन कुछ दूरी पर जाते ही वह तेज बहाव में बहने लगा। ये देख घाट के पास में घूम रहे कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि नहर में नहाते हुए एक बच्चा डूब गया। मौके पर पुलिसकर्मियों को ऐसा कुछ नहीं मिला। कुछ लोगों ने बताया कि बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। माता-पिता से जानकारी ली तो बच्चा शाम तक घर नहीं पहुंचा। सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें नहर से बच्चे को बचाते हुए लोग नजर आए। माना जा रहा है कि माता-पिता की डांट के डर से वह घर नहीं पहुंचा होगा। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बच्चे की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें