फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दुकान पर छापा मारकर नकली इंजन ऑयल की पेटियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कंपनी की टीम ने दो दुकानों पर छापा मारकर 27 से अधिक नकली इंजन ऑयल की पेटियां पकड़ी हैं। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।



पुलिस के अनुसार विनोद कुमार तिवारी बांड एडी एंड रिस्क मैनेजमेंट प्रा.लि. में सीनियर इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर है। कंपनी को इंडियन ऑयल कॉपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने टेंडर के जरिये अपने बिक रहे सर्वेलियु ब्रिकेट के नकली प्रोडक्ट के रोकथाम के लिए व मार्केट सर्वे करने के लिए सर्वो के नकली इंजन ऑयल बनाने व बेचने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन


ज्वालापुर क्षेत्र में नकली ऑयल बेचने की शिकायत मिलने पर शनिवार की शाम विनोद कुमार तिवारी, अष्टभुज पाण्डेय, दिलीप कुमार के साथ सीतापुर अंडरपास के पास दुर्गा इंटरप्राईजेज पर छापा मारा। दुकान स्वामी सागर डंग निवासी हरिलोक फेज-2 ज्वालापुर मिले। दुकान की चेकिंग करने पर कई पेटियां नकली ऑयल की मिली।
विज्ञापन




अग्रवाल डिस्ट्रीबयुटर सीतापुर बाइपास रोड पर आशीष अग्रवाल निवासी जुर्स कंट्री ज्वालापुर की दुकान में 20 पेटी नकली ऑयल की बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दुकानदारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें