- कांग्रेस ने लगाया कनखल में रक्तदान शिविर
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया रक्तदान
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व यूथ कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कनखल स्थित बोहोड़ियावाला थल्ला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 70 लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह मुखर होकर देश के विभिन्न मुद्दों के लिए संघर्षरत हैं निश्चित ही वह शोषणमुक्त समाज की रचना करेंगे। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान और जिला महानगर कांग्रेस महासचिव उज्जवल वालिया ने कहा कि राहुल गांधी देश के छात्रों, युवाओं, शोषित पीड़ित समाज की आवाज हैं। वह देश की जन समस्याओं के लिए लड़ रहे हैं। इस मौके पर उत्कर्ष वालिया, नेता महेश प्रताप राणा, अशोक शर्मा और पूर्व विधायक रामयश सिंह, अमन गर्ग, अजय गिरी, उज्जवल वालिया, आदि मौजूद रहे। संवाद