फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जा मुक्ति, पूरे दाम... के नारे के साथ आंदोलन की तैयारी : भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने गन्ना भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। बुधवार को ऋषिपाल अंबावता शंकर आश्रम चौक के समीप एक होटल में पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में यह बात कही है।
विज्ञापन


किसानों को कर्जा मुक्ति पूरा दाम के नारे के साथ आंदोलन की तैयारी करने की अपील की है। सरकार ने एमएसपी पर गारंटी लागू करने का आश्वासन किसान संगठनों को दिया था। लेकिन आज तक एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बना। सरकार के वादे पूरा नहीं करने से किसानों में नाराजगी है। 22 जनवरी को हरिद्वार समेत अन्य जनपदों में जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर किसानों की मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू अंबावता किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को जानने समझने वाले स्वच्छ छवि के लोगों को लोकसभा चुनाव लड़ाएगी।
विज्ञापन




इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अजब सिंह, आरके त्यागी, रश्मि चैधरी, जोगिंदर चौधरी, अंशुल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें