फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका पूर्व विधायक का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेल्लूराम की पत्नी को जिला पंचायत सीट से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज भाजपा नेताओं और वाल्मीकि समाज ने पूर्व विधायक का पुतला फूंक डाला। कहा कि भाजपा ने वाल्मीकि समाज की उपेक्षा की है। जिसका खामियाजा अब चुनाव में पार्टी भुगतेगी।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात में भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की गई। सलेमपुर प्रथम से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेल्लूराम अपनी पत्नी सुनीता को टिकट देने की मांग कर रहे थे। वहीं, मोर्चा के गढ़वाल मंडल संयोजक संदीप भी अपनी पत्नी पिंकी को उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन दोनों में से किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। इससे नाराज मोर्चा के गढ़वाल मंडल संयोजक संदीप ने अपने और तेल्लूराम के समर्थकों के साथ काली माता तिराहे पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर का पुतला दहन किया।
उन्होंने कहा कि तेल्लूराम को विधानसभा में भी टिकट नहीं दिया गया था। अब फिर से उनका नाम काट दिया गया है। इसे समाज बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा। उधर, संदीप ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की घोषणा की है। इस मौके पर भाजपा ज्वालापुर उत्तर पूर्वी के मंडल महामंत्री देवेंद्र कुमार, अजित चिनालिया, विनीत बोहत, निखिल बोहत, हार्दिक चिनालिया, पिंकी वाल्मीकि, नेहा वाल्मीकि, मिथलेश आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान का कहना है कि पार्टी में यदि कोई अनुशासनहीनता करेगा तो उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें