प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते आम आदमी पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रभारी ?
- फोटो : HARIDWAR
आम आदमी पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रभारी नरेश शर्मा ने भाजपा विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार का विकास सिर्फ कागजों में हो रहा है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हालात खराब हैं। वन गुर्जरों की कई समस्या हैं। आरोप लगाया कि पिछले दस सालों से विधायक ने कुछ नहीं किया। युवा और किसान हताश हैं। ग्रामीण इलाकों में किसानों के सामने कई समस्याएं हैं। सरकार और स्थानीय विधायक ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी डिग्री कालेज न होने से बच्चे उच्च शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। गांवों में बुखार फैला है, लेकिन अस्पतालों में डॉक्टर और दवा नहीं हैं। इलाज के अभाव में ग्रामीण दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट सतपाल महाराज ने लालढांग इलाके में झूला पुल बनाने की कोरी घोषणा आज तक साकार नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेेगी और सरकार बनाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित विश्नोई, संगठन मंत्री अमरीश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी आदि मौजूद रहे।