हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास गंगा सभा पार्किंग से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आचार्यन मोहल्ला लाल कुआं निवासी अंकित अत्री पुत्र अनिल अत्री ने पुलिस को बताया कि वह 14 मई को रोजाना की तरह पंडिताई के काम से हरकी पैड़ी आया और अपनी बाइक को गंगा सभा पार्किंग में खड़ी कर दिया था। जब वह काम खत्म कर पार्किंग में पहुंचा तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। उसने आसपास काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वाहन चोर की तलाश की जा रही है।